फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those left out of vaccination will be identified

टीकाकरण से छूटे लोगों का होगा चिन्हीकरण

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Those left out of vaccination will be identified
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में कोविड संवेदीकरण एवं नियंत्रण की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। इसमें कोविड के लक्षण युक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण के लिये चर्चा की गई।
विज्ञापन

कहा गया कि प्रदेश के सभी जनपदों में यह कार्य 24 जनवरी से 29 जनवरी 2022 तक (26 जनवरी को छोड़कर) संचालित किया जाएगा। बैठक में बताया कि इस समेकित प्रयास में गृह भ्रमण दलों द्वारा कोविड के विषय में संवेदीकरण के साथ ही कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्ति, नियमित टीकाकरण से छूटे, दो वर्ष से कम आयु बच्चे, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टीम आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता को अनिवार्य रूप रखा जाएगा। कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों को टीम के द्वारा मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त विभिन्न संचारी रोगों तथा कोविड-19 के संक्रमण के खतरों के विषय में एवं बचाव के तरीकों के विषय में जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय। स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस कार्य में मदद लेने का निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed