फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   This time the target of 48 lakh mandays in MNREGA

मनरेगा में इस बार 48 लाख श्रमदिवस का लक्ष्य

Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
This time the target of 48 lakh mandays in MNREGA
मिर्जापुर। इस बार मनरेगा से 48 लाख श्रम दिवस रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए अब तक के प्रथम तिमाही में लगभग पांच लाख के आसपास श्रमदिवस पूरा भी कर लिया गया। जिससे बड़ी संख्या में जाब कार्डधारक लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय दो लाख 47 हजार मनरेगा जाब कार्ड धारक हैं। इसमें से एक लाख 94 हजार दो सौ 52 सक्रिय मनरेगा श्रमिक हैं। मार्च में एक लाख 75 हजार तीन सौ 19 मनरेगा मजदूरों ने काम किया था। अप्रैल और मई में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। अब फिर से शुरू हो रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी के काम का भुगतान का प्रावधान है। सिर्फ इन्हीं लोगों को काम मिल रहा है। इसके साथ ही प्रवासी श्रमिकों को भी मनरेगा के तहत रोजगार दिए जाने का निर्देश है। इस बार प्रवासी श्रमिकों की संख्या नगण्य है। हालत यह हो गई है कि विभाग के उच्चाधिकारी ग्राम पंचायतों में कैंप कर प्रवासी श्रमिकों की जानकारी कर रहे हैं ताकि उनको काम दिया जा सके लेकिन कोई काम लेने के लिए सामने ही नहीं आ रहा है। इसकी वजह बतायी जा रही है कि इस बार के लाकडाउन में कम सख्ती होने के कारण बाहर से अपने घर लौटने वालों की संख्या काफी कम रही। जो आए वह भी अपनी खेती बारी में व्यस्त रहे। इससे उनको भी रोजगार के बारे में परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed