फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   This time India coalition government will be formed at the center: Dharmendra Yadav

इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार : धर्मेंद्र यादव

Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
This time India coalition government will be formed at the center: Dharmendra Yadav
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे कोई मतलब नहीं है। एकमात्र अखिलेश यादव विपक्ष में चेहरा हैं जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को रोकेंगे। केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान रहा है। भाजपा लोकसभा व उत्तर प्रदेश विधानसभा में दो बार से चुनाव जीत रही है, लेकिन जितने वायदे व घोषणाएं भाजपा की तरफ से की गईं, एक भी जमीन पर नहीं उतरी हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि महंगाई दर बढ़ी हुई है। बेरोजगार परेशान हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर आज है। सबसे ज्यादा आत्महत्या लोग कर रहे हैं। गरीब परेशान हैं। जिन मुद्दों पर सरकार बनी थी, उस पर सरकार नाकाम है। जातीय जनगणना, महिला आरक्षण बिल में महिलाओं की भागीदारी कुछ नही हुआ। मोदी जी ने पिछड़ों से वादा खिलाफी किया है। आज सभी लोग सरकार से निराश हैं। इसलिए सरकार बदलेगी। सपा नेता को दर्शन-पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने कराया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed