फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   This time 8834461 saplings will be planted in the district

Mirzapur News: इस बार जिले में लगाए जाएंगे 8834461 पौधे

Thu, 25 Jan 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
This time 8834461 saplings will be planted in the district
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गंगा किनारे कम से कम 20 स्थानों पर फलदार पौधे लगाने का निर्देश दिया। बैठक में इस बार के पौधरोपण के लक्ष्य के बारे में जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस बार 8834461 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पौधरोपण के लिए स्थान चयनित करके 31 जनवरी तक हर हाल में सूचना प्रभागीय वनाधिकारी को सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पौधरोपण के बाद पौधों के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, वे अपने विभाग से एक नोडल अधिकारी नामित करें, ताकि सूचना प्राप्त करने में कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि लक्ष्य की तुलना में पौधरोपण के लिए अभी से सारी तैयारी पूरी कर लें, ताकि लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed