{"_id":"634b0af49dba433ba42e72af","slug":"thirty-percent-candidates-left-the-preliminary-qualifying-examination-mirzapur-news-vns6792444155","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP PET Exam 2022: चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा, सीसीटीवी कैमरे से हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP PET Exam 2022: चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा, सीसीटीवी कैमरे से हुई निगरानी
Sun, 16 Oct 2022 07:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:25 AM IST
सार
वाराणसी में दो पालियों में 15 केंद्रों में पीईटी का आयोजन किया गया। परीक्षा में लगभग 13354 अभ्यर्थियों में से 9287 शामिल हुए। करीब लगभग 30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : पीईटी परीक्षा के बाद सीएवी इंटर कॉलेज से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन दोनों पालियों में 4067 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
जिले में दो पालियों में 15 केंद्रों में पीईटी का आयोजन किया गया। परीक्षा में लगभग 13354 अभ्यर्थियों में से 9287 शामिल हुए। करीब लगभग 30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी हुई।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एएसजे इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व जीडी बिनानी पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सुबह की पाली में पंजीकृत 6672 अभ्यर्थियों में से 4615 उपस्थित एवं 2057 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 6672 अभ्यर्थियों में 4662 उपस्थित एवं 2010 अनुपस्थित रहे।

पीईटी परीक्षा के बाद लगा जाम।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश की राजकीय सेेवाओं के लिए योग्यता प्रदायी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकांश अभ्यर्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। मुख्य द्वार नहीं खुलने से वे आसपास स्थित पेड़ों के नीचे व चाय पान की दुकानों पर डटे रहे। पूरे नगर में काफी भीड़ रही। परीक्षा के लिए दूर-दूर केंद्र बनाए जाने से दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार मिर्जापुर जिले के अभ्यर्थियों का केंद्र जौनपुर, गोरखपुर, मऊ आदि जिलों में बनाया दिया गया है। इससे उनको केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई। काफी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति को लेकर यह कहा जा रहा है कि केंद्र दूर होना भी मुख्य वजह रही।
उधर, दूसरे जिलों से आने के कारण रोडवेज व रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ रही। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी थे। कई मार्गों पर बस की व्यवस्था नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार ट्रेनें विलंबित होने के कारण भी अभ्यर्थी व अभिभावक परेशान रहे। देर शाम तक रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। परीक्षा 16 अक्टूबर को भी आयोजित की गई है। काफी संख्या में अभ्यर्थी होने के कारण पूरे नगर में यातायात जाम की स्थिति बनी रही।