फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thieves stole the tractor as their own

ट्रैक्टर को अपना बताकर चोरी कर ले गए चोर

Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the tractor as their own
लालगंज। थाना क्षेत्र के दुबार कलां पुलिस चौकी अंतर्गत हर्दी घाट बंधे के पास से शनिवार की रात ट्रैक्टर चोरी हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने रविवार की सुबह पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के नरैना कला गांव निवासी रामधनी पटेल हर्दी घाट बंधे के पास में निर्माणाधीन जल निगम की पानी टंकी के पास ट्रैक्टर को खड़ा कर ट्रैक्टर स्वामी घर चले गए। जाने के पहले ट्रैक्टर स्वामी ने निर्माणाधीन पानी टंकी पर रखवाली करने वाले वृद्ध चौकीदार को ट्रैक्टर की रखवाली करने की बात कहकर गए थे। शनिवार को देर रात जल निगम की निर्माणाधीन पानी टंकी के पास खड़े ट्रैक्टर के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। चौकीदार से बताया कि ट्रैक्टर हमारा है। उसे स्टार्ट कर लेकर भाग गए। सुबह मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक रामधनी को चौकीदार ने रात की कहानी बताई। रामधनी पटेल ने पुलिस चौकी पहुंचकर ट्रैक्टर चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed