{"_id":"6a40240c1e80873a4f04ee61","slug":"thieves-stole-22-sheep-in-a-jeep-at-midnight-in-patehra-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156175-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पटेहरा में आधी रात को जाइलो में 22 भेड़ों को लादकर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पटेहरा में आधी रात को जाइलो में 22 भेड़ों को लादकर ले गए चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में शुक्रवार रात सड़क किनारे पशुपालक की बांध कर रखी 22 भेड़ को जायलो एसयूवी सवार लादकर ले गए।
गांव के पशुपालक रमेश पाल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात भी घर के बगल के खेत में सैकड़ो भेड़ें बंधी थीं। रात लगभग दो बजे एसयूवी सवार पहुंचा। सड़क पर कार रोककर भेड़ लादने लगे। आवाज सुनकर नींद खुली। शोर मचाने पर चोर एसयूवी लेकर भाग गए। जब भेड़ की गिनती की तो 22 की संख्या कम मिली।
घटना की जानकारी पीआरवी को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस सुबह थाने में तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। पूरी रात बाइक से इधर-उधर भटकते रहे पर चोरों का कहीं पता नहीं चला।