फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   They were taken to the police station in the matter of aerial firing, then the matter was hushed up

Mirzapur News: हवाई फायरिंग के मामले में ले गए थाने फिर मामला रफा-दफा हो गया

Mon, 10 Jun 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
They were taken to the police station in the matter of aerial firing, then the matter was hushed up
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर कोठी मोहल्ले में शनिवार को रात करीब 10 बजे दो पक्ष के बीच विवाद में एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग किए जाने की चर्चा रही। सूचना पर पहुंची कचहरी चौकी पुलिस घर से कुछ लोगोें को पहले चौकी ले गई, फिर शहर कोतवाली भेज दिया। उधर, फायरिंग करने के आरोपी के समर्थक कई सफेदपोश पुलिस चौकी पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद समर्थक थाने पहुंचे। वहां कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंचने पर मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को रात करीब 10 बजे के करीब विजयपुर कोठी मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने विवाद के दौरान हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पर कचहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग करने का आरोपी जब नहीं मिला तो पुलिस उसके परिवार के सदस्य को लेकर चौकी पहुंची और वहां से थाने पर भेजवा दिया। उधर, पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को चौकी पर ले जाने पर कई सफेदपोश समर्थक पुलिस चौकी कचहरी पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर शहर कोतवाल बालमुकुंद और सीओ सिटी मनोज गुप्ता पहुंचे। इसके बाद सभी लोग शहर कोतवाली पहुंचे। मामला तूल पकड़ रहा था, परंतु शिकायतकर्ता पीछे हट गया। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद था। गोली नहीं चली है। दोनों पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed