{"_id":"6817bd8998decc50fc0b39af","slug":"they-were-making-a-reel-on-a-moving-bike-two-people-including-a-teenager-died-after-colliding-with-a-parked-truck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133272-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चलती बाइक पर बना रहे थे रील, खड़े ट्रक से टकराकर किशोर समेत दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चलती बाइक पर बना रहे थे रील, खड़े ट्रक से टकराकर किशोर समेत दो की जान गई
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्ति नगर हाईवे पर कुदारन चौराहे के पास रविवार को दोपहर में सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और किशोर की मौत हो गई।
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि चलती बाइक पर युवक रील बना रहे थे, जिस कारण हादसा हुआ।
क्षेत्र के मुजडीह गांव निवासी मोनू (23), आर्यन उर्फ छोटू (17) और श्याम सुंदर (18) रविवार को दोपहर में एक बाइक से कुदारन से अपने घर लौट रहे थे। चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में पीछे टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल आर्यन उर्फ छोटू और मोनू को एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेजा, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। वहीं, श्याम सुंदर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं, किशोर और युवक की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुदारन गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में लहराती हुई बाइक आकर भिड़ी तो एक युवक के हाथ से मोबाइल छिटककर दूर जा गिरा। लोगों ने बताया कि मोबाइल से रील बनाने के दौरान हादसा हुआ है।
वहीं, अहरौरा पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि हादसे में दो लोगाें की मौत हुई है। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।