फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be arrangements for treatment and security of visitors in Vindhya Dham

Mirzapur News: विंध्य धाम में दर्शनार्थियों के इलाज व सुरक्षा की होगी व्यवस्था

Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
There will be arrangements for treatment and security of visitors in Vindhya Dham
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विंध्य धाम में शारदीय नवरात्र में लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धाम क्षेत्र में आने वाले दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य व उनकी सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में दो मोबाइल ओपीडी वैन प्रत्येक दिन अलग-अलग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि आकस्मिक स्थिति में मौके पर मोबाइल ओपीडी वाहन उपलब्ध कराकर दर्शनार्थी के स्वास्थ्य की जांच हो सके। उन्होंने मेला क्षेत्र में 24 घंटे चिकित्सा शिविर लगाकर शिफ्टवार चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की तैनाती का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव व फागिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गंगा घाटों पर पर्याप्त मात्रा में टिन शेड लगाकर अस्थायी शौचालय एवं महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिये व्यवस्था करने की भी हिदायत दी। प्रकाश व्यवस्था के लिये विकल्प के रूप में जनरेटर की व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सारी तैयारी पांच अक्टूबर तक पूरी करने की हिदायत दी। ताकि निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में कमी मिलने पर उसे समय रहते दूर कराया जा सके। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को घाटों व मंदिर तक जाने वाले प्रमुख मार्गों तथा सकरी गलियाें में भी बेहतर साफ-सफाई तथा विद्युत निगम को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन से पत्राचार करने तथा मेला क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाइनमैन, अवर अभियंताओं की समय से मेला क्षेत्र में तैनाती करने को भी कहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट व मेला मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को तैयारियों की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मेला क्षेत्र में विंध्याचल क्षेत्र की सड़को की मरम्मत व पैच वर्क के अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों को समतल कराने के साथ ही अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराने की हिदायत दी। त्रिकोण मार्ग पर पैदल यात्रियों के आवागमन सुलभ बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए जरूरी निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्टेशन व आसपास साफ-सफाई, महत्वपूर्ण स्थलों पर समय सारणी डिस्प्ले करने, पूछताछ सहायता आदि की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थल भेजवाने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग को अग्निशमन वाहन सहित पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed