फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was no registry on Saturday

शनिवार को नहीं हुई कोई रजिस्ट्री

Sun, 20 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
There was no registry on Saturday
विंध्याचल। विन्ध्य कॉरिडोर के अन्तर्गत परिक्रमा पथ के लिए क्रय की जा रही 92 संपत्तियों में से अब तक कुल 19 की रजिस्ट्री की जा चुकी है। जबकि शनिवार की शाम तक दस संपत्तियों के कागजात रजिस्ट्री के लिए पूर्ण किये जा चुके हैं।
विज्ञापन

विंध्य कारिडोर के लिए अब तक हुई रजिस्ट्री की गति तो ठीक रही लेकिन अब कागजातों में कमी की बात भी सामने आ रही है। यदि शुक्रवार को तीन संपत्तियों के कागजात भी पूर्ण होते तो शुक्रवार को तीन की जगह छह रजिस्ट्री हुई होती। बहरहाल अब इसमें तेजी आने की संभावना है। यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह ने देते हुए कहा कि सम्पत्ति क्रय के बाद मुआवजे की राशि तत्काल सम्पत्ति स्वामी के खाते में भेज दी जा रही है । बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने दिसम्बर महीने के आखिरी दिनों तक सम्पूर्ण संपत्तियों की रजिस्ट्री पूर्ण कर लेने का निर्देश भी अपने मातहतों को जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि नगर मजिस्ट्रेट भूस्वामियों के घरों तक जाकर रजिस्ट्री के लिए सहमत हैं।जिला प्रशासन का मानना है कि हो सकता है कि कुछ विलंब हो लेकिन अधिकांश लोग मानसिक रूप से तैयार हैं कि वे परिक्रमा पथ के रास्ते में उनकी जो संपत्ति है उसकी रजिस्ट्री कर दें। यही वजह है कि लोग स्वत: रजिस्ट्री करने के लिए तत्पर है। जिला प्रशासन ने भी इस मानसिकता का स्वागत किया है और कहा है कि यह कार्य पूर्णत: सहमति के आधार पर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक- दो दिन में एक दर्जन से अधिक रजिस्ट्री हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed