फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was a rift over talking on the mobile phone, agreed to live together after one and a half years

Mirzapur News: मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर थी अनबन, डेढ़ साल बाद साथ रहने को राजी

Mon, 28 Oct 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
There was a rift over talking on the mobile phone, agreed to live together after one and a half years
मिर्जापुर। शादी के साढ़े तीन साल बाद पत्नी द्वारा किसी और से मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर पति से अनबन हो गई। इसके बाद दंपती अलग रहने लगे। विवार को दोनों परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। जहां दंपती व परिवार के सदस्यों से बात की गई। काउंसिलिंग के बाद दोनों में बात कराकर साथ रहने के लिए राजी किया गया। इसके बाद दंपती साथ रहने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शादी के साढ़े तीन साल बाद पत्नी द्वारा किसी और से मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर पति से अनबन हो गई। इसके बाद दंपती अलग रहने लगे। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों मां के साथ रहने लगे। अनबन के चलते पति बच्चों से भी किसी तरह मिल पाता था। दंपती डेढ़ साल तक अलग रहे। दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। रविवार को दंपती व परिवार के सदस्यों से बात की गई। काउंसिलिंग के बाद दोनों को साथ रहने के लिए राजी किया गया। इसके बाद दंपती साथ रहने के लिए रवाना हुए। इसके अलावा परिवार परामर्श केंद्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नौ दंपती को काउंसिलिंग के बाद साथ रहने के लिए राजी किया गया। दंपती विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक रीता यादव, शशि तिवारी, ममता तिवारी, सावित्री यादव, सपना, सुनीता देव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed