फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was a jam on Shastri Bridge during repair

Mirzapur News: मरम्मत के दौरान शास्त्री पुल पर लगा रहा जाम

Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
There was a jam on Shastri Bridge during repair
मिर्जापुर। दुद्धी-लुंबिनी मार्ग स्थित शास्त्री पुल पर बुधवार को भी सड़क की मरम्मत के दौरान पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पुल के दोनों तरफ लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

नौ दिसंबर से पुल के ऊपरी सतह पर एक परत बिछाने का काम चल रहा है। ताकि पुल की सड़क बेहतर हो सके। पहले दिन पुल की सफाई के बाद दूसरे दिन मंगलवार को पुल पर सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ। तीसरे दिन बुधवार को भी सड़क निर्माण का काम चलता रहा। पुल पर छोटे वाहनों का आवागमन चालू रहने के कारण पूरे दिन जाम लगा रहा। पुल के ऊपर और दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। लोग किसी तरह पुल को पार कर पा रहे थे। शाम के समय लगे लंबे जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे। बस व ट्रक आदि बड़े वाहन पुल पर नहीं आने से यात्री ऑटो से पुल पार करते रहे। पुलिस कर्मी जाम समाप्त कराने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed