{"_id":"640e1917c666eb3ddd0b725d","slug":"there-is-no-question-of-a-society-which-is-not-organized-krishna-mohan-mirzapur-news-c-20-1-100814-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो समाज संगठित नहीं होता, उसकी पूछ नहीं होती : कृष्णमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो समाज संगठित नहीं होता, उसकी पूछ नहीं होती : कृष्णमोहन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जो समाज संगठित नहीं होता है, उसकी कहीं भी पूछ नहीं होती है। इसके अलावा ऐसे समाज को राजनीतिक भागीदारी भी नहीं मिलती है। अपनी पूछ बढ़ाने व राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।ये विचार नगर के लालडिग्गी स्थित एक पैलेस में रविवार को अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य समाज की हुई बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने व्यक्त किया। उन्होंने राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज के लोगों को संगठित करने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार केशरवानी ने कहा कि समाज के लोग देश के विकास में मजबूती से योगदान कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले के अलावा गैर जनपदों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त करते हुए एकजुटता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीनानाथ केशरवानी, कोषाध्यक्ष अशोक समेत केशरवानी समाज के कई अन्य लोग मौजूद रहे।