फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is no difference between BJP and India Alliance: Pallavi Patel

भाजपा और इंडिया गठबंधन में कोई फर्क नहीं : पल्लवी पटेल

Wed, 08 May 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
There is no difference between BJP and India Alliance: Pallavi Patel
मिर्जापुर। भाजपा और इंडिया गठबंधन में कोई खास फर्क नहीं है। इंडिया गठबंधन में बिहार में कांग्रेस, तेजस्वी यादव और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तथा अखिलेश यादव हैं। मतलब, इंडिया गठबंधन हुआ कांग्रेस और यादव तो बाकी पिछड़ा, दलित और मुसलमान क्या करेगा। भइया के नाम पर जवानी कुर्बान करने का काम करेगा, दरी बिछाने का काम करेगा। ये अगर भागीदारी देने का काम नहीं कर सकते तो पिछड़ा, दलित और मुसलमान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ेंगे और अपने बीच के लोगों को उठाएंगे।
विज्ञापन

ये कहना है सिराथू विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल का। वे इमामबाड़ा सि्थत एक लान में पीडीएम के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इससे पहलेपल्लवी ने प्रत्याशी दौलत सिंह पटेल के साथ रोड शो किया। गाड़ी में सवार पल्लवी कार्यकर्ताओं के साथ इमामबाड़ा, नारघाट, त्रिमोहानी, गिरधर चौराहा, महुवरिया, शुक्लहा होते हुए भरुहना चौराहे तक गईं। यहां रोड शो समाप्त हुआ। रोड शो में कई लोग घोड़े पर सवार थे। रोड शो के बाद सरदार पटेल चौराहे पर पहुंचने पर पल्लवी पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


उधर, कार्यकर्ता सम्मेलन उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ पीडीएम में है। भाजपा से लड़ने का माद्दा जेल और बेल वालों में नहीं है। उनमें भी नहीं है, जिनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा चल रहा हो और जो भ्रष्टाचार में डूबे हों। उन्होंने कहा कि जातिवादी जनगणना होगी। जातिवादी जनगणना होगा तो हिस्सेदारी होगी। देश और समाज आगे बढ़ेगा। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पल्लवी ने कहा कि पीडीएम उत्तर प्रदेश की 26 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इस देश की शिक्षा, सदन, पढ़ाई, कमाई आदि में भागीदारी हमारी जाति के अनुपात में होनी चाहिए। उन्होंने अपनी बहन अनुप्रिया पटेल के संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के संबंध में कहा कि पूर्वांचल के ऐसे कई क्षेत्र हैं, जो सोनेलाल पटेल की कर्मभूमि रही हैं। उनकी हर कर्मभूमि पर जाकर अपना दल कमेरावादी अपने को पुनर्जीवित कर आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed