फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is no arrangement of shade and water in the roadways premises

Mirzapur News: रोडवेज परिसर में नहीं है छांव व पानी की व्यवस्था

Wed, 19 Apr 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement of shade and water in the roadways premises
मिर्जापुर। प्रचंड गर्मी शुरू होने के बावजूद अब तक रोडवेज का कायाकल्प नहीं हो सका है। रोडवेज परिसर में अब भी यात्रियों के बैठने के लिए न तो टिन शेड व छांव आदि की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेड़ों की छांव और दीवारों की आड़ में बस का इंतजार करते हैं। मंडल मुख्यालय होने के बाद भी मिर्जापुर रोडवेज परिसर का कायाकल्प नहीं हो सका है। रोडवेज में पहले बसों को खड़ी करने के लिए एक शेड होता था। पिछले चार-पांच वर्ष से वह भी नहीं है। दो साल से रोडवेज का कायाकल्प करने की योजना बनाई जा रही है, परंतु योजना को अब तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। एआरएम की ओर से भूमि की पैमाइश कराकर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है, परंतु अब तक रोडवेज का कायाकल्प करने के लिए प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

इस बीच अप्रैल में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। इसके लिए रोडवेज की बस के इंतजार में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज परिसर में पीने के पानी की भी व्यवस्था है, परंतु पूछताछ केंद्र के पास जो नल लगा है, उसमें एक टोटी खराब है। अंदर की तरफ एक वाटर कूलर है, जो खराब है। इस कारण लोगों को गर्मी में पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय का कहना है कि रोडवेज परिसर में शेड के लिए आरएम को पत्र लिखा गया है। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगा है। उसका मोटर खराब है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। दो दिन में वह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed