फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There are more than 100 lawns in the district but there is no parking arrangement anywhere.There are more than 100 lawns in the district but there is no parking arrangement anywhere.

Mirzapur News: जिले में 100 से अधिक लाॅन चल रहे पार्किंग की व्यवस्था कहीं नहीं

Sun, 30 Nov 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
There are more than 100 lawns in the district but there is no parking arrangement anywhere.There are more than 100 lawns in the district but there is no parking arrangement anywhere.
मिर्जापुर। नगरपालिका परिषद मिर्जापुर में 76 लान ही पंजीकृत हैं। 100 से अधिक लॉन चल रहे हैं। कुछ के पास 10-20 गाड़ियों को खड़ा करने की जगह है। व्यवस्थित पार्किंग किसी लॉन संचालक के पास नहीं है। इसके चलते लोग पटरियों, सड़कों वाहन खड़ा करते हैं। इस कारण सड़क पर जाम लग जाता है। लोगों को घंटो जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। हर जग लॉन की बुकिंग है। नगर के लालडिग्गी, कंतित, लोहिया तालाब, नारघाट, मुसफ्फरगंज, मुकेरी बाजार, भरुहना, पांडेयपुर, गणेशगंज, पुलिस लाइन, अनगढ़ रोड, गोसाईं तालाब, सबरी आदि स्थानों पर दो- से तीन लॉन हैं। इस समय सभी लॉन शादियों के लिए बुक हैं। इन संचालको के पास वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। शादियों में एक लॉन में सैकड़ों लोग आते हैं। सभी लोग कार और बाइक आदि से लॉन में पहुंचते है। हालत ये हो जाती है कि लॉन के अंदर की छोड़िए बाहर गाड़ियां खड़ा करने की जगह नहीं बचती है। पटरियां और सड़क पर वाहन खड़े हो जाते हैं। इस कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। जहां पर दो से तीन लॉन हैं वहां पर तो बरात भी फंस जाती है। पूरे नगर का यही हाल है। रात के समय लोगों को एक से दो घंटे जाम में फंसना पड़ता है। बड़ी बात ये भी कि नगरपालिका ने 76 लॉन संचालको का पंजीकरण किया है। न तो उनके लॉन में पार्किंग की व्यवस्था को देखा न ही कोई कार्रवाई की। पुलिस और यातायात पुलिस भी पार्किंग आदि न होने पर इन लॉन संचालको पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


...........................
नगरपालिका परिषद मिर्जापुर क्षेत्र में 76 लान पंजीकृत हैं। लॉन संचालकों को वाहनों की पार्किंग लॉन के अंदर करने का निर्देश दिया गया है।
जी लाल, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed