फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There are 857 properties of Waqf Board in the district

Mirzapur News: जिले में हैं वक्फ बोर्ड की 857 संपत्तियां

Fri, 09 Aug 2024 05:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
There are 857 properties of Waqf Board in the district
मिर्जापर। जिले में वक्फ बोर्ड की काफी संख्या में संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों में से कई पर कब्जे की भी बात कही जा रही है। फिलहाल जिले में वक्फ बोर्ड की 857 संपत्तियां हैं। इनमें सोनभद्र जिले की भी कुछ संपत्तियां शामिल हैं। जब सोनभद्र के क्षेत्र मिर्जापुर जिले में थे, ये संपत्तियां उसी समय से मिर्जापुर की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड की जिले में दो तरह की संपत्तियां हैं। एक सामाजिक व दूसरा वंशानुगत। इसमें शिया व सुन्नी समुदाय का भी दखल है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर संपत्तियां समुदाय के वक्फ बोर्ड की हैं। शिया समुदाय की कुछ ही संपत्तियां हैं। सामाजिक संपत्ति से तात्पर्य उससे है, जिसका सार्वजनिक प्रयोग होता है, जबकि वंशानुगत संपत्ति किसी व्यक्ति विशेष के पास से ही चली आ रही है। इन संपत्तियों को लेकर कई बार आरटीआई के तहत भी लोगों ने सूचनाएं मांगी है। वक्फ संपत्तियों को लेकर कुल चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। इनके बारे में कहा जा रहा है कि किसी भी संपत्ति के बारे में कोई विवाद नहीं है। ये संपत्तियां नगर के साथ ही पूरे जिले में फैली हुई हैं। विभाग का कहना है कि समय-समय पर इनकी जांच कराई जाती है। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। हाल फिलहाल ऐसी कोई जांच नहीं हुई है। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त ने बताया कि किसी भी संपत्ति के बारे में कोई विवाद नहीं है और न ही कोई वाद इस बारे में लंबित है। शासन के निर्देशाें के अनुरूप काम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed