फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   theft of Rs 50 lakh from Axis Bank in mirzapur cctv footage show how miscreants run away with bag youths below 20 years committed the crime

मिर्जापुर: एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा, जानें कैसे बैग लेकर भागे बदमाश

Wed, 09 Jun 2021 11:14 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 11:14 AM IST
सार

मिर्जापुर के बदली कटरा क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक में रुपए जमा करने आए बंधन बैंक के 50 लाख रुपये बदमाश दिन दहाड़े बैंक के अंदर से लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से हड़कंप मचा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। इसमें दिख रहा है कि कैसे करीब 20 साल के उम्र के लड़के रुपये से भरा बैग उठाते हैं और भाग जाते हैं।

विज्ञापन
theft of Rs 50 lakh from Axis Bank in mirzapur cctv footage show how miscreants run away with bag  youths below 20 years committed the crime
सीसीटीवी फुटेज में दिखा बैग लेकर जाता बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बदली कटरा क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक से मंगलवार की दोपहर 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर एक युवक दो साथियों के साथ फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने वाले उच्चकों की उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।  इसमें बैंक के अंदर दो युवक घुसते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक सफेद रंग की शर्ट में कैश वैन के बैंक आने के बाद पहुंचा। दूसरा युवक जो लाल रंग की शर्ट पहना है, वह पहले ही बैंक के अंदर मौजूद था।

विज्ञापन


कैश वैन का कस्टोडियन जब पैसा जमा कर रहा था तो दोनों युवक आसपास मंडरा रहे थे। मौका पाकर लाल शर्ट पहना युवक बैग लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में वह बैंक के बाहर निकलते हुए बहुत ही तेजी से सड़क पार करते और फिर भागते हुए दिख रहा है। उसे देख कर लग रहा है कि उसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक नहीं रही होगी।
विज्ञापन


उसके जाने के बाद सफेद रंग का शर्ट पहने युवक भी बाहर आता है। बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक पर बैठकर चला जाता है। बैग लेकर गया युवक कैमरे से दूर बाइक खड़ा किया था। जहां उसका तीसरा साथी इंतजार कर रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए सभी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि लखनऊ की रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बैंक और अन्य संस्थानों का पैसा बैंकों में जमा करती है। मंगलवार को कस्टोडियन एलआईसी रामबाग से 31 लाख, एलआईसी विंध्याचल से 25 लाख और बंधन बैंक से 50 लाख रुपये तीन बैगों में लेकर कैश वैन से दोपहर लगभग पौने दो बजे एक्सिस बैंक पहुंचा।

वैन का चालक महेंद्र मौर्या निवासी सोहता अड्डा और गार्ड दिनेश यादव निवासी जोगियाबारी बैंक के बाहर ही रह गए जबकि कस्टोडियन सूर्यजीत निवासी ककराही तीनों बैग लेकर कैशियर के पास गया। वहां दो बैग नीचे रख कर उसने पहले 31 लाख रुपये जमा किये।

इसमें एक नोट खराब होने पर वह कैशियर से बात कर रहा था कि इसी दौरान उसके पास खड़ा एक युवक बंधन बैंक के 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। कुछ देर बाद सूर्यजीत को इसका पता चला तो शोर मचाते हुए वह बैंक के बाहर आया। लेकिन, रुपयों से भरे बैग की कोई जानकारी नहीं मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed