फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   theft in mirzapur

बंद पड़े मकान में नगदी-आभूषण समेत लाखों की चोरी

Wed, 29 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
theft in mirzapur
जिगना। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव मे चोरों ने आठ कमरों का ताला तोड कर लाखों रुपये और नगदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को चोरी सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। सात वर्ष पूर्व भी उसी घर में 10 लाख की चोरी हुई थी।
विज्ञापन

मिश्रपुर गांव निवासी डा. भगवती प्रसाद पांडेय मुम्बई में चिकित्सक हैं। वह परिवार के साथ मुम्बई में रहते हैं। गांव में भी बड़ा पक्का मकान है। जहां पर बीच-बीच में आते रहते हैं। सोमवार की रात जब मुम्बई से पत्नी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि घर के आठ दरवाजों का ताला टूटा था। कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर चोर सोना चांदी सामान व नगदी गायब था। डा. भगवती प्रसाद पांडेय ने घटना की सूचना जिगना थाने को दिया। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम, डाकस्वायड मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। डा. भगवती प्रसाद पांडेय के ने बताया कि चोर 12 किलो चांदी, 25 तोँला सोना सहित नगदी चोर चोरी कर ले गए। बताया कि वर्ष 2013 में भी लगभग 10 लाख की चोरी हुई थी। जिसका खुलासा आजतक नहीं हो सका। बताया कि वह पांच माह बाद घर आए तो देखा कि आठ कमरो का ताला टूटा था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही, जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed