फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft by breaking the lock of medical and general store

Mirzapur News: मेडिकल और जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 29 Nov 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of medical and general store
अहरौरा। इमलिया चट्टी स्थित सोनबरसा पुल के पास पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बुधवार की रात चोर मेडिकल व जनरल स्टोर का ताला तोड़कर दोनों दुकानों से नकद रुपये और कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से मात्र दो सौ गज की दूरी पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगती है। मेडिकल स्टोर के मालिक अब्दुल कयूम ने बताया कि सुबह जब छोटा भाई दुकान खोलने गया तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। कैश काउंटर टूटा हुआ था। तीन दिन की बिक्री के नकद 40 हजार रुपये तथा महंगी दवाएं चोर उठा ले गए। काउंटर में एक बैग में रखे जरूरी कागजात भी ले गए। जनरल स्टोर के मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि कोचिंग सेंटर के अध्यापक से चोरी के घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। दुकान में रखे 12 हजार रुपये नकद व जनरल स्टोर का कुछ सामान चोर उठा ले गए। दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। बाजार व नहर की दुकानों पर लगे सीसी फुटेज की मदद से सामान चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं। जल्दी ही इस मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed