फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young men from Mumbai were kept in the Corentine ward

मुंबई से आए युवको को कोरेंटीन वार्ड में रखा

Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The young men from Mumbai were kept in the Corentine ward
सरकारें कह रहीं कि लॉक डाउन के दौरान सफर से बचें, जहां हैं वहीं बने रहिए पर लोग मानने को तैयार नहीं। कुंदरूफ गांव के कुछ युवक 1600 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करके, तमाम तरह के कष्ट सहके गांव तक पहुंच तो गए पर उन्हें परिवार के साथ रहना नसीब नहीं हुआ। कोरोना के किसी जाने, अनजाने संक्रमण से बचने के लिए उनकी जांच कराने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूफ़ गांव में कुछ युवक दामोदर नगर मुंबई से सड़क मार्ग से लगभग सोलह सौ किलोमीटर यात्रा कर गुरुवार को अपने घर पहुंचे। जानकारी मिलते प्रशासन की ओर से उनका परीक्षण कर क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया गया। प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों युवक मुंबई के दामोदर नगर से आठ अप्रैल को पैदल चलकर कल्याण पहुंचे। कल्याण से ट्रक का सहारा लेकर वे नासिक, वहां से प्याज लदी ट्रक से भोपाल पहुंचे। गांव आने के लिए वहां कोई साधन न मिलने पर युवक इंदौर होते हुए गुरुवार को अपने गांव पहुंचे। मुंबई से कुछ लोगों के आने की सूचना पर अस्पताल ले जाकर उनकी जांच कराने के बाद राजगढ़ ब्लाक में बने क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed