फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man who went to his in-laws' house to bid farewell to his wife was beaten up.

Mirzapur News: पत्नी की विदाई के लिए ससुराल गए युवक की पिटाई

Wed, 28 Feb 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to his in-laws' house to bid farewell to his wife was beaten up.
मिर्जापुर। प्रयागराज से परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी की विदाई कराने ससुुराल आये युवक की ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर युवक के परिजनों की भी पिटाई की गई। मारपीट की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल होने के बाद सड़क पर तड़पने लगा। बारिश होने के कारण अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी नहीं मिली तो उधर से जा रहे एक ठेले वाले ने मदद की। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी गांव निवासी लवकुश केसरी उर्फ राजा (25) की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी निवासी बाबा केसरी की पुत्री मुस्कान के साथ हुई है। दंपती से एक छह माह का पुत्र है। पति से विवाद के बाद 10 दिन पहले मुस्कान अपने मायके आई। मंगलवार को पति लवकुश अपने परिवार के सदस्यों साथ पत्नी की विदाई कराने ससुराल शबरी पहुंचा। आरोप है कि वहां विवाद के बाद ससुराल वाले ने लवकुश (25), उसकी मां श्याम कली (48), बहन पूजा (30), बहनोई मुकेश कुमार (34) निवासी लालगंज और बहन के ससुर रामसागर (50) को पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से लवकुश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। उस दौरान बारिश हो रही थी। परिजन गंभीर रूप से घायल लवकुश के उपचार के लिए परेशान रहे। उसी बीच उधर से गुजर रहे एक ठेला वाले ने मदद की। ठेला से लवकुश को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गया। जहां उसका उपचार कराया गया। लवकुश के भाई रामदास ने आरोप लगाया कि विदाई कराने गए थे। वहां भाई के ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि विदाई कराने के लिए परिवार आया था। दोनों पक्ष में मारपीट हुई। दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed