फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man who was going to perform the last rites of his grandmother fell unconscious due to heat, died

Mirzapur News: दादी का अंतिम संस्कार करने जा रहा था युवक, गर्मी से बेहोश होकर गिरा; मौत

Thu, 12 Jun 2025 12:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 12:00 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में दादी का अंतिम संस्कार करने जा रहे युवक की अचानक मौत हो गई। वह गर्मी के चलते बेहोश होकर गिरा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
The young man who was going to perform the last rites of his grandmother fell unconscious due to heat, died
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के गढ़वा गांव में दिल दहलाने वाली घटना हुई। दादी का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाते समय गर्मी से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने दादी और पोते का एक साथ अंतिम संस्कार किया। वहीं, रात दो बजे पोती की भी हालत खराब हो गई। सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी राकेश की दादी गुजराती (90) का मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे देहांत हो गया। घर के सभी लोग देर शाम दादी का शव लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान राकेश (38) गश खाकर गिर गए। परिजन आनन-फानन राकेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। वहां चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देर रात दादी व पौत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। उसके बाद पौत्री सुनीता की भी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। राकेश को दो पुत्री तथा एक पुत्र है। सीएचसी के चिकित्सक महेंद्र चौधरी ने बताया कि गर्मी के चलते राकेश बीमार हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed