{"_id":"67d1dc9826c338f592060a0b","slug":"the-young-man-injured-in-the-accident-died-in-the-trauma-center-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130881-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेदउर गांव में हादसे में घायल युवक की एक माह बाद उपचार के दौरान बुधवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बेदउर गांव निवासी बाइक चालक मोनू शर्मा (18) अपने साथी गांव निवासी गुलाब के साथ घर से 12 फरवरी को सोठिया चौराहे पर दवा लेने आया था। दवा लेकर घर वापस लौटते समय अचानक दुबही नहर के पास अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया था। साथी गुलाब की हालत ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
बुधवार की सुबह मोनू की वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोनू शर्मा की शादी 24 फरवरी को निश्चित थी, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते शादी को टाल दिया गया।
विज्ञापन
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया किशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।