फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man guarding the crops died of snake bite in Mirzapur

मिर्जापुरः फसलों की रखवाली कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत, अस्पताल की जगह दवा पिलाने के लिए गांव ले गए थे परिजन

Thu, 01 Jul 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
The young man guarding the crops died of snake bite in Mirzapur
मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में बुधवार की रात खेत में फसलों की रखवाली करने के लिए पाही पर गए किसान के पुत्र को सर्प ने डस लिया। घर आकर सर्पदंश की घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन फानन उपचार के लिए अस्पताल न ले जाकर उसे दवा पिलाने के लिए लेकर गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हर्रा गांव निवासी दयाशंकर मौर्य का 33 वर्षीय पुत्र श्याम नारायण बुधवार की रात घर से भोजन करने के बाद पांच सौ मीटर दूर पाही पर फसलों की रखवाली करने गया था। चारपाई पर रखे बिस्तर में पहले से मौजूद सर्प ने श्याम नारायण की नाक में काट लिया। युवक ने सर्प को निकालकर फेंका और घर पर आकर सर्प के काटने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आनन-फानन युवक को उपचार के लिए धमौली गांव में दवा पिलाने के लिए लेकर गए, लेकिन हालत में किसी प्रकार का सुधार नहीं होने पर परिजन हलिया लेकर आए। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक श्याम नारायण तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन अभी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed