फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नकहरा नई बस्ती में शनिवार की देर रात को रोशनदान के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। राजेश गुप्ता (35) ठेकेदारी कर बिल्डिंग मैटेरियल का सामान उपलब्ध कराता था। पिछले 15 दिनों से किसी कारणवश वह अपने पत्नी और बच्चों को साथ लेकर नकहरा नई बस्ती स्थित किराए के मकान में रहने लगा। शनिवार की रात को नौ बजे वह घर पर आया। पत्नी ने उसे भोजन दिया। भोजन करने के बाद वह कमरे में चला गया। पत्नी इस दौरान कमरे से बाहर थी। जब वह कमरे की ओर गई तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने की कोशिश की, पर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने झरोखे से देखा तो उसका पति रोशनदान पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका दिखा। उसने शोर मचाया तो पास-पड़ोस के लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। सूचना पर युवक के घर के अन्य सदस्य भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed