फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The woman who went to attend her husband's Trayodashi was beaten up by her in-laws

Mirzapur News: पति के त्रयोदशाह में शामिल होने गई महिला की सुसराल वालों ने की पिटाई

Fri, 14 Jun 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The woman who went to attend her husband's Trayodashi was beaten up by her in-laws
हलिया। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में पति की मौत के बाद मायके से पत्नी बृहस्पतिवार को ससुराल में आयोजित तेरहवीं में शामिल होने गई थी। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उसके साथ गई बहन की पिटाई कर चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष की पांच महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने, मारने-पीटने, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव निवासी पारस अग्रहरि की पुत्री सुमन अपनी बहन नगीना तथा पिता के साथ हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में पति विनय अग्रहरि की मौत के बाद तेरहवीं में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ससुराल गई थी। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में 26 वर्षीय सुमन, आठ माह का पुत्र विष्णु, साथ में गई बहन 32 वर्षीय नगीना घायल हो गई। सुमन ने तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष के मनिगढ़ा गांंव निवासी बालेश्वर, तालेश्वर, राजकुमार, कोशिल, मगन, लीलावती, रेनू, खुशबू, रूबी, सरोज देवी आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में चार पहिया गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। नगीना देवी की हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि महिला के साथ मारपीट करने के 11 आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed