फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The water level of the Ganges is decreasing at the rate of four centimeters per hour

Mirzapur News: चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर

Thu, 10 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges is decreasing at the rate of four centimeters per hour
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में कमी आने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को दोपहर 12 बजे से गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में गंगा का जलस्तर 72.96 मीटर पर रहा। गंगा के जलस्तर में कमी आने से छानबे, कोन, मझवां, सीखड़, सिटी, पहाड़ी, नरायनपुर विकास खंड के तटवर्ती इलाके में बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष गंगा में आई बाढ़ में हुए नुकसान से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि इस बार भी तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से उनकी चिंता बढ़ गई थी। उधर, रविवार को हुई तेज बारिश के चलते पहाड़ी व सिटी विकास खंड के कई गांवों की बस्तियों के आसपास अब भी पानी भरा हुआ है। पानी की सड़ांध से लोगों में संक्रामत बीमारियों का भय बना हुआ है। पहाड़ी विकास खंड के कोटवा, नेवढि़या, झिंगुरा, देवपुरा, हल्का बौड़री, चपगहना, सिटी विकास खंड के अघवार, देवरी, हुरुआ, टेंगराही सहित कई ग्राम पंचायतों की बस्तियों के आसपास पानी के चलते कीचड़ हो गया है। दवाओं का छिड़काव नहीं होने से लोगों में संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है। ज्ञात हो, बीते रविवार को हुई बारिश के चलते मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर अघवार से लेकर पहाड़ी विकास खंड के कोटवा तक जगह-जगह सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था। खंड विकास अधिकारी सिटी शरद कुमार सिंह कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्राम पंचायतों के लिए दवा आदि नहीं दी जा रही है। कुछ जागरूक ग्राम प्रधानाें ने अपने खर्च से ब्लीचिंग पाउडर व दवाओं का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed