{"_id":"5852e0954f1c1b0c71649a3f","slug":"the-up-100-running-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर दौड़े यूपी 100 के वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर दौड़े यूपी 100 के वाहन
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में यूपी 100 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध पर अंकुश लगाने व लोगों की तत्काल सुरक्षा व सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस लाइन के मैदान से गुरुवार की दोपहर यूपी 100 डायल के वाहनों को रवाना किया गया।
बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने वाहनों के चालकों को चाभी प्रदान की और हरी झंडी दिखाई। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा है कि हर व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिले। जिस तरह से 102 व 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है उसी तरह लोगों को सुरक्षा व सहायता पहुंचाने के लिए डायल 100 योजना शुरू की गई है। इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। लोकगीत गायक अमित दूबे ने स्वागत व भक्ति गीत गाकर सभी को झुमाया।
कार्यक्रम में मत्स्य निगम के अध्यक्ष गुलाब चंद यादव ने सरकार की योजनाओं व यूपी 100 डायल के बारे में जानकारी दी। डीआईजी रतन कुमार ने योजना को प्रभावी बनाने तथा लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की। डीएम कंचन वर्मा ने कहा कि 100 डायल सेवा जिले के आखिरी पीड़ित व्यक्ति तक पहुंचेगी। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि इस योजना के आरंभ होने से सुरक्षा के मामले में हम अमेरिका व यूरोप के बराबर आ गए हैं। योजना में प्रदेश में 32 सौ वाहन हैं।
विज्ञापन
इनकी मॉनीटरिंग लखनऊ से होगी। प्रदेश कि किसी भी स्थान से 100 नंबर पर डायल करने पर कंट्रोल के कर्मचारी नजदीकी वाहनों को उनके पास सहायता के लिए भेजेंगे। जिले को 35 वाहन उपलब्ध हैं, जिसमें आठ इनोवा व 27 बोलरो है। सभी वाहनों में चालक के अलावा एक हेड मुंशी के साथ चार सिपाही रहेंगे। हर वाहन में चार जीपीएस लगे हैं, जो वाहन की लोकेशन, शिकायत कर्ता के मैसेज समेत अन्य बिंंदुओं पर जानकारी देते रहेंगे। बताया कि चुनार व देहात को तीन तीन वाहन तथा अन्य थाने को दो दो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
इस दौरान सीडीओ अमित कुमार, एसडीएम जीसीराम, एसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा, सिटी आशुतोष शुक्ला, सीओ नगर बृ़जेश कुमार, सदर संजय सिंह, चुनार मुकेश उत्तम, एमएलसी रामलली मिश्रा, चुनार विधायक जगतंबा पटेल, सपा नेता शिवशंकर यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेंद्र पटेल, स्वामीशरण दूबे, लक्ष्मण उमर, रमेश ओझा, नसीम कुरैशी, बीना रानी, अनीता यादव, मनोज पांडेय, शबाना आदि मौजूद रहे।