{"_id":"6ac92a63b91e97f7c90d5f46","slug":"as-soon-as-tadaka-was-slain-by-the-hands-of-shri-ram-the-ramlila-maidan-resounded-with-cheers-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162810-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: श्रीराम के हाथों ताड़का वध होते ही जयकारों से गूंज उठा रामलीला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: श्रीराम के हाथों ताड़का वध होते ही जयकारों से गूंज उठा रामलीला मैदान
विज्ञापन
चुनार में रामलीला मंचन के दौरान मारीच सुबाहू का सजा हुआ दरबार। संवाद
चुनार। नगर की श्री राघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में चल रहे 21 दिवसीय रामलीला मंचन के छठवें दिन बृहस्पतिवार की रात ताड़का वध, मारीच-सुबाहू की लड़ाई, सुबाहू वध, अहिल्या तारण, गंगा दर्शन और जनकपुर निवास आदि लीलाओं का मंचन किया। ताड़का वध होते ही रामलीला मैदान श्रीरामचंद्र के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला देखने के लिए नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लीला प्रेमी पहुंचे। मंचन के दौरान श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। इसके बाद एक दानवी मारीच और सुबाहू के दरबार में पहुंचकर ताड़का के वध का संदेश देती है।
लीला मंचन में बबलू खरवार ने ताड़का, गोविंद जायसवाल ने मारीच, चंद्रहास गुप्ता ने सुबाहू और रमाशंकर पांडेय ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाई। नगर के युवा व्यवसायी सौरभ पुजारी, पवन कुमार जायसवाल, कमेटी उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सभासद करतार सिंह व अन्य ने भी अभिनय किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संरक्षक बचाऊ लाल सेठ, अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, अविनाश अग्रवाल, संजय साहू, रामआसरे दास, फूलचंद, महेंद्र वर्मा, ब्रह्मानंद कुशवाहा और श्याम सुंदर शाह आदि मौजूद रहे।