{"_id":"6ac929f44077e8bf440befce","slug":"unreserved-special-train-to-run-between-prayagraj-and-patna-during-navratri-fair-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162796-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नवरात्र मेले में प्रयागराज-पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नवरात्र मेले में प्रयागराज-पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार में भी होगा ठहराव, 11 से 26 अक्तूबर तक होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन और पटना जंक्शन के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन 11 से 26 अक्तूबर तक होगा। इससे बिहार और पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को विंध्याचल पहुंचने में सहूलियत होगी। ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर और चुनार स्टेशनों पर भी होगा।
उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज-पटना और 04181 पटना-प्रयागराज मेला स्पेशल का संचालन दोनों दिशाओं में प्रतिदिन किया जाएगा। 12 मेमू कोच वाली यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी। इससे यात्रियों को पहले से आरक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी।
गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज-पटना मेला स्पेशल प्रयागराज जंक्शन से सुबह 11:15 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 12:35 बजे विंध्याचल, 12:53 बजे मिर्जापुर और 13:30 बजे चुनार स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में गाड़ी संख्या 04181 पटना-प्रयागराज मेला स्पेशल पटना जंक्शन से रात नौ बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 3:23 बजे चुनार, 4:23 बजे मिर्जापुर और 4:35 बजे विंध्याचल पहुंचेगी। इसके बाद मेजा रोड और नैनी होते हुए सुबह 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस विशेष ट्रेन से आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 22 ट्रेनों का भी अस्थायी ठहराव होगा। यात्री ट्रेन के संचालन और समय-सारणी की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या स्टेशनों पर उपलब्ध सूचना पट्ट से प्राप्त कर सकते हैं।