फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The unknown person who died in the accident turned out to be an absconding heroin smuggler.

Mirzapur News: हादसे में जिस अज्ञात की हुई थी मौत, निकला फरार हेरोइन तस्कर

Mon, 08 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The unknown person who died in the accident turned out to be an absconding heroin smuggler.
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हनुमान घाटी में शनिवार को सड़क हादसे में मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त कार सवार फरार हेरोइन तस्कर के रूप में की गई। जो घटनास्थल से तीन किमी दूर घायल अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन ट्राॅमा सेंटर वाराणसी से ही शव लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फ्लाईंग स्काॅट टीम (एफएसटी) टोल प्लाजा के पास वाहन की जांच कर रही थी। इस दौरान कार तलाशी में 40 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई थी। इस बीच कार सवार दो युवक मौके से बहाना बनाकर भाग गए थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी रितेश ने फरार युवकों का नाम विकास तथा राम प्यारे बियार बताया। एसएफटी प्रभारी रामबाबू की ओर से आरोपी रितेश, विकास तथा राम प्यारे बियार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मौके से पकड़े गए आरोपी रितेश को जेल भेज दिया गया। इस बीच कार सवार फरार दो युवकों में से एक विकास निवासी म्योरपुर सोनभद्र घायल अवस्था में तीन किमी दूर हनुमान घाटी में सड़क के किनारे पड़ा मिला। उसको इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को छातों गांव के पास एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला था। उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को म्योरपुर के ग्राम प्रधान द्वारा युवक की शिनाख्त विकास के रूप में की गई। इसके बाद उसके परिजन ट्राॅमा सेंटर पहुंच कर शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed