फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The thieves broke the lock and stole the goods

Mirzapur News: ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर

Tue, 03 Sep 2024 05:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke the lock and stole the goods
पटेहरा। जमोहरा गांव में रविवार की रात चोर घर के दो कमरों का ताला तोड़कर 60 हजार नकद और कीमती आभूषण उठा ले गए। जिस कमरे में लोग सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जब लोग उठे को बाहर से दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोलवाया तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी नागेंदर ने बताया कि प्रतिदिन की तरह घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात में गैलरी के रास्ते चोर अंदर घुसे। तीन कमरों में बाहर से सिटकनी लगा दी और दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर बक्से में रखे सोने की दो मांगटिका, दो झुमका, दो नथिया व चांदी की दो फूल पेटी व पैजनी समेत लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसियों को बुलाकर घर का दरवाजा खोलवाया गया। बाहर दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान भी बिखरे पड़े थे। घर में बक्सा नहीं था। खोजबीन करने पर घर से लगभग 500 मीटर दूर बक्सा व काफी सामान बिखरे पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed