फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The tenure of village heads will end today

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आज हो जाएगा समाप्त

Fri, 25 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
The tenure of village heads will end today
मिर्जापुर। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अगले दिन से ग्राम प्रधान अपने खातों से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। बुधवार को निदेशक पंचायती राज के आदेश का हवाला देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर, रात्रि 12 बजे के बाद से ग्राम प्रधानों के डोंगल निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। खातों से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा 25 दिसंबर के बाद यदि ई-ग्राम स्वराज पर ग्राम प्रधान की ओर से कोई एफटीओ अप्रूव किया जाता है तो इसके लिए संबंधित सचिव व एडीओ पंचायत व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

सीखड़। 35 ग्रामसभा वाले विकास खंड सीखड़ में सभी ग्राम पंचायतों का मिलाकर लगभग 80 लाख रुपया बकाया है। सुरसी ग्राम सभा में 7 लाख, सीखड़ 2 लाख 50 हजार, गोरैया में डेढ़ लाख, कठेरवा में एक लाख 70 हजार रुपये ग्राम पंचायतों का बकाया है। कार्य कराए जाने के बावजूद भुगतान न होने से ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। भुगतान के लिए परेशान ग्राम प्रधान ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य का भुगतान सरवर फेल होने के कारण डोंगल सिस्टम से नहीं हो पाया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की ओर से कार्य कराया गया है। और भुगतान नहीं हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed