फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The teenager injured in the accident died during treatment in the trauma center

Mirzapur News: हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान ट्राॅमा सेंटर में मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The teenager injured in the accident died during treatment in the trauma center
हलिया। पिपरा गांव में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे खड़ा किशोर बाइक की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर और वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को देर रात किशोर की मौत हो गई। उसके पिता ने हलिया थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पिपरा उमरिया गांव निवासी किशोर के पिता हीरालाल ने रविवार को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र विकास (15) शनिवार को सुबह घर से 300 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी इलाज के दौरान ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed