फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The tableau of Hindola Mata reached Vijaypur

विजयपुर पहुंची हिंडोला माता की झांकी

Sat, 03 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Hindola Mata reached Vijaypur
आस्था धाम विंध्याचल के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी वृहस्पतिवार की शाम बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। विंध्याचल से विजयपुर तक निकली झांकी का दर्शन करने के लिए रास्तेभर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विजयपुर हिडोला शीतला संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के सप्तमी तिथि पर विंध्य क्षेत्र से हिंडोला माता की झांकी को लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर सहित अन्य बाजारों में लेकर घुमाया जाता है। जगह-जगह पुरुष और महिलाएं सड़कों की धुलाई करने के बाद मां की झांकी का पूजा-अर्चना की जाती है। झांकी चिकन टोला, पूरब मोहाल, बरतर तिराहा, कोतवाली गली, मां विंध्यवासिनी माता मंदिर होते हुए पश्चिम मुहाल, चामुंडा देवी, राम जानकी मंदिर होते हुए निहुत महावीर मंदिर पहुंची। दर्शन-पूजन के पश्चात इसी दिन हिंडोला माता को लेकर भक्त पैदल ही शिवपुर बाजार, अष्टभुजा मंदिर, राकेश सिंह द्वार व ब्रह्म बाबा होते हुए ध्वज व पताका के साथ विजयपुर धाम की ओर निकल पड़े। जगह-जगह देर रात तक हिंडोला माता का पूजन अर्चन किया गया। शुक्रवार की सुबह विजयपुर शीतला माता का भव्य श्रृंगार व पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विजयपुर हिंडोला शीतला संघ अध्यक्ष पप्पू पांडेय, मंत्री मनीष रावत, कोषाध्यक्ष नन्हकू गुप्ता, संयोजक सच्चिदानंद मिश्रा, सहसंयोजक जैकी, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार उर्फ रिंकू, झुलन गुप्ता, मुन्ना पांडेय, मुकेश जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed