फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sweeper raped the pregnant woman admitted in the hospital in mirzapur

शर्मनाक: मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस 

Tue, 10 May 2022 02:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 10 May 2022 02:06 PM IST
सार

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
The sweeper raped the pregnant woman admitted in the hospital in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती महिला के साथ सात मई को स्वीपर ने बाथरूम में दुष्कर्म किया। मंगलवार को मामले की जानकारी होने पर डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी सिटी, सीओ सदर व अस्पताल के अधिकारियों ने महिला का बयान दर्ज किया।

विज्ञापन


आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। लालगंज थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय महिला को पेट दर्द होने पर पति सात मई को उसे लेकर मंडलीय अस्पताल आया था। यहां उसे महिला वार्ड में भर्ती कर लिया गया। रात को वह बाथरूम गई तो वहां मौजूद सफाईकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला के गर्भवती होने और रक्तस्राव होने के कारण आठ मई को उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन, वह मायके चली गई। वहां उसने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने लोकलाज के कारण किसी से इस बारे में बताने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने पति को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मई को महिला की तबीयत बिगड़ने पर पति उसे लेकर जिला महिला अस्पताल आया। यहां जांच में पता चला कि गर्भ में भ्रूण नष्ट हो गया है। इसके बाद इलाज शुरू हुआ। इस दौरान पति ने आरोपी स्वीपर को फोन कर दुष्कर्म के बारे में पूछा तो उसने कहा कि जो हो गया, उसका क्या कर सकते हैं।

इसके बाद पति ने वायस रिकार्डिंग के साथ पुलिस को सूचना दी। इस पर शहर कोतवाली पुलिस महिला थाना प्रभारी के साथ पहुंची। फिर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने महिला और उसके पति का बयान लिया।

बाद में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अजय कुमार सिंह ने महिला का बयान लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी संविदा सफाईकर्मी साहिल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष की उपस्थिति में पीड़ित महिला का बयान लिया गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है, उसकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed