फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The soldiers of 39th Battalion PAC crossed the hurdles and came first

Mirzapur News: बाधाएं पार कर 39वीं वाहिनी पीएसी के जवान प्रथम

Wed, 04 Sep 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
The soldiers of 39th Battalion PAC crossed the hurdles and came first
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 51वीं अंतर वाहिनी एलार्म एफिसिएंसी रेस व रायफल शूटिंग प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन एसाल्ट प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न बाधाओं को पार कर 39वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीन से छह सितंबर तक चलने वाले पीएसी पूर्वी जोन की 51वीं अंतर वाहिनी एलार्म एफिसिएंसी रेस व रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेनानायक विकास कुमार वैद्य ने किया। प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, मेजबान 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज व 48वीं वाहिनी पीएससी सोनभद्र के लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन एसाल्ट प्रतियोगिता में सभी 10 बाधाओं को पार कर मेजबान 39वीं वाहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं वाहिनी ने द्वितीय और 37वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, सहायक सेनानायक दिनेश कुमार सिंह यादव, कल्पनाथ राम, अरविंद कुमार, मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed