{"_id":"6748c7fb9aa61cb310001ea7","slug":"the-soldier-died-due-to-illness-his-daughter-and-son-gave-him-shoulder-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-125813-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बीमारी से जवान का निधन, बेटी और बेटे ने दिया कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बीमारी से जवान का निधन, बेटी और बेटे ने दिया कंधा
विज्ञापन
कलवारी। बीमारी के चलते वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती गोपलपुर गांव निवासी कमलेश कुमार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर तैनात जवान का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव के साथ गांव पहुंचे जवानों ने तिरंगे में लिपटे शव को कंधा दिया। पार्थिव शरीर को जवान की बेटी और बेटे को कंधा देते देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान कमलेश कुमार तीन महीने से कैंसर से पीड़ित थे। वे सोनभद्र जनपद के मुबारकपुर मधुपुर के मूल निवासी थे। गोपालपुर स्थित अपने ससुराल में परिवार संग रहते थे। तीन भाइयों में वे दूसरे नंबर पर थे। कमलेश सेना में वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। पत्नी मीरा देवी तिरंगे से लिपट कर रो-रोकर बेहाल रहीं। उनकी बड़ी बेटी दिव्या कुमारी स्नातक कर रही हैं वहीं दो बेटे 10 वर्षीय दीपांकर व 8 वर्षीय दिवाकर रो-रोकर बेहाल रहे। शव यात्रा में जवानों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उपनिरीक्षक फूलचंद यादव मौजूद रहे। चील्ह स्थित गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।