{"_id":"5f47fd2c8ebc3e2ab15e15fd","slug":"the-shops-of-the-temple-complex-will-open-from-five-in-the-morning-mirzapur-news-vns543757951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बजे सुबह से खुलेंगी मंदिर परिसर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बजे सुबह से खुलेंगी मंदिर परिसर की दुकानें
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी मंदिर ही नहीं बल्कि जिले के सभी मंदिर परिसर में स्थित फूलमाला व चढ़ावे की दुकानें प्रतिदिन सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी। लोगों के विरोध के चलते प्रशासन को अपना रुख में बदलाव करना पड़ा। सुबह पांच बजे से दुकानों को खोलने की मिलने की सूचना पर विंध्याचल वासियों ने खुशी जताई।
सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकानें खुलने से विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। वहीं दुकानदार भी इससे काफी खफा थे। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में विंध्याचल के दुकानदारों की परेशानी को ‘ नौ बजे से खुलेंगी दुकानें तो बिक्री कब’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान प्रशासन ने लिया। जनहित में मंदिर परिसर और आसपास फूलमाला और पूजा सामग्री की दुकानों को सशर्त खोलने की अनुमति प्रदान की।
इस संबंध में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इन जगहों पर संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था करायी जाए। साथ ही पानी व शौचालय आदि की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कहा कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी मंदिर परिसरों में फूलमाला और चढ़ावे की दुकानों को सुबह पांच से रात नौ बजे तक खुला रखने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है।