फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the shopkeeper died in road accident

सड़क हादसे में हलवाई की मौत

Fri, 16 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
the shopkeeper died in road accident
धौरूपुर रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिवारीजन ।
 देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरपुर गांव में गुरुवार की सुबह पांच बजे ट्रैक्टर से कुचल कर एक हलवाई की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने अवैध बोल्डर लोड कर जा रहे दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर समेत छह ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक समेत अन्य खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन


धौरपुर गांव निवासी सुदर्शन (45) घर पर खाने पीने के सामानों की दुकान खोला था। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह पांच बजे वह अपने दरवाजे पर दुकान लगा रहा था। इसी दौरान पड़री से अवैध बोल्डर लोड कर जा रहे ट्रैक्टर ने सुदर्शन को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हलवाई काफी देर तक वहीं तड़पता रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया लेकिन  एंबुलेंस नहीं पहुंचा। एंबुलेंस न आने पर गांव के लोग घायल को किसी तरह अपने बाइक पर लाद कर जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण नाराज हो गए और मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को गांव के पास जाम कर दिया। करीब एक घंटे सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही पहुंची देहात केातवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया हाई कोर्ट के रोक के बावजूद पहाड़ों से धड़ल्ले से खनन करते हुए ट्रैक्टर व ट्रक पर बोल्डर तथा पटिया लोड कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed