{"_id":"56fad3874f1c1bc84ff0081f","slug":"the-school-council-session-will-start-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से शुरू होगा परिषदीय स्कूलों का सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से शुरू होगा परिषदीय स्कूलों का सत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी माध्यम स्कूलोें की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरु होगा। विभाग शैक्षिक सत्र में शिक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने की कवायद में जुट गया है। विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान 30 मार्च से चलेगा। इसके लिए 30 मार्च से स्कूलों में व्यापक रूप से उत्सव मनाया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कुमार गोयल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने जारी निर्देश में कहा कि कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अधीन 6-14 वर्ष तक के प्रत्येक बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अवसर दिया जाए।
नवीन शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से आरंभ हो रहा है। बालक एवं बालिकाओं का नामांकन कराने और पूरे वर्ष उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान चलेगा। अभियान 30 मार्च से 30 अप्रैल तक जनपद, ब्लाक, न्याय पंचायत और विद्यालय स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। विशेष तौर पर आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करके आयु संगत कक्षाओं में प्रवेश कराने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि एसएमसी सदस्य बैठक कर स्कूल चलो अभियान की कार्ययोजना बनाएं। जिला समन्वयक भूपनाथ द्विवेदी ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2016-17 हेतु प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 2,3,4 और पांच में प्रोन्नत बच्चों का नामांकन नया रजिस्टर में कर लें।