{"_id":"57a8dc604f1c1bb561ee4b7b","slug":"the-same-power-will-now-pay-a-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जितना चुकाएंगे दाम मिलेगी उतनी ही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जितना चुकाएंगे दाम मिलेगी उतनी ही बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब विद्युत उपभोक्ता अपने अनुसार बिजली का बिल वहन करेगा। जितनी बिजली खपत होगी उसके अनुसार बिल अदा करेगा, लेकिन इसके लिए उसे प्रीपेड बिजली के कनेक्शन लगवाने होंगे। तभी उसको इसका लाभ मिलेगा।
बिजली विभाग के उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कनेक्शन देने में भी विभाग ज्यादा जांच-पड़ताल नहीं करेगा। इसका फायदा उन दूकानदारों को मिलेगा, जिनके मकान मालिक अनापति्त प्रणामपत्र नहीं देते हैं। प्रीपेड कनेक्शन वाले उपभोक्ता अपना बिल नियंत्रित कर पाएंगे।
वे जितना उसका खर्च होगा उतना ही उसे बिल देना होगा अन्यथा उसका बैलेंस पड़ा रहेगा। अगर पोस्ट पेड के उपभोक्ता अपने कनेक्शन को प्रीपेड कनेक्शन में बदलना चाहते हैं तो उनको एक प्रार्थनापत्र और इस आशय का प्रमाण देना होगा कि उन्होंने अपना मौजूद बिल भुगतान कर दिया है और मीटर की कीमत चकानी होगी।
विज्ञापन
प्रीपेड कनेक्शन से विद्यु़त चोरी रुकेगी। अगर कोई उपभोक्ता एक किलो वाट का कनेक्शन लेता है तो उसे उतनी ही बिजली मिलेगी। दो किलोवाट का लोड देने का प्रयास करेगा तो आपूर्ति बंद हो जाएगी।
उपभोक्ता अगर दो किलोवाट के कनेक्शन में एक हजार रुपये वैलेंस डलवाने के बाद कहीं बाहर चला जाता है तो उसका पैसा खर्च नहीं होगा। बस फिक्स चार्ज का प्रतिमाह 90 रुपया कटता रहेगा। शेष रकम उसके खाते में बची रहेगी। एक फेस का का कनेक्शन लेने के लिए छह हजार और तीन फेस का कनेक्शन लेने के लिए 12 हजार रुपया देना होगा। प्रति यूनिट बिजली दरों में कोई अंतर नहीं है।
प्रीपेड बिजली के कनेक्शन लगवाने से अपनी जरूरत के अनुसार मीटर रिचार्ज कराने की सुविधा, यूनिट उपयोग के लगने वाले चार्ज पर सवा प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। फ्रेंडली हावर्स के दिन शाम चार बजे से दूसरे दिन के सुबह 11 बजे तक पैसा न होने पर भी लाइन नहीं कटेगी। नेशनल हॉलीडे और रविवार को बैलेंस समाप्त होने पर आपूर्ति नहीं बंद हो जाएगी। ऐसे समय के लिए पहले से ही रीचार्ज कराना होगा। अपने बचे पैसे व भार के बारे में उपभोक्ता मीटर के डिस्प्ले पर देख सकता है। आने वाले समय में उपभोक्ता मोबाइल की तरह अपने प्रीपेड कनेक्शन को कहीं भी से रिचार्ज करा लेगा।