फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sacrifice of the brave boys is an example of unwavering faith in religion, courage and truth.

Mirzapur News: वीर बालकों का बलिदान धर्म, साहस व सत्य की अडिग आस्था का उदाहरण

Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the brave boys is an example of unwavering faith in religion, courage and truth.
नगर के रतनगंज ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शहीदी दिवस पर चारों शहीद वीर बालकों को श - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने चारों वीर बालकों का स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान धर्म, साहस और सत्य के प्रति अडिग आस्था का अद्वितीय उदाहरण है। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व मंचासीन अतिथियों ने चार साहिबजादों के चित्र पर पुष्पार्चन किया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी मंचासीन अतिथियों तथा सिख समाज के बंधुओं व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि ये वीर बालक सिख इतिहास के अमर बाल-शहीद हैं। विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि सिख समाज भारत का एक गौरवशाली और कर्मठ समाज है । इस समाज ने राष्ट्र निर्माण, खेलों और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर को 2019 में मोदी सरकार ने खोलकर सिख श्रद्धालुओं के लिए सहज, वीज़ा-मुक्त मार्ग उपलब्ध कराया। संयोजन व संचालन जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने किया। साथ में कार्यक्रम जिला सह संयोजक जसविंदर सिंह सरना गोल्डी व सनी सिंह सरदार रहे। निर्मला राय,रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, हेमन्त त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश दूबे, डॉली अग्रहरि, नितिन विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन

विद्यालयों में वीर बाल दिवस मनाया-मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के शहीद चार बालकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया। डीसी प्रशिक्षण प्रभात सिंह ने बताया कि वीर बाल दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

वीर बालकों का त्याग व शौर्य अमर रहेगा-मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को वीर बाल (साहिबजादा) दिवस के अवसर पर आयोजित सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान, शौर्य व धर्म के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को लोगों ने नमन किया। कहा गया कि उनका त्याग और साहस सदैव समाज को सत्य, न्याय और राष्ट्रधर्म के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देता रहेगा। उपस्थित लोगों ने वीर बालक बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझारू सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अलंकार जायसवाल, नितिन विश्वकर्मा के साथ ही गुरुद्वारा के जसबीर सिंह चंड्योक, हरदीप सिंह खुराना, सुरेंद्र पाल सिंह खुराना, भूपेंद्र सिंह डंग, जसविंदर सिंह गोल्डी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed