फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The protest leader staged a protest against the violence in Bengal

बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में नपाध्यक्ष ने दिया धरना

Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The protest leader staged a protest against the violence in Bengal
मिर्जापुर। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बंगाल में हो रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में पूरे देश मे धरना दिया जा रहा है।सी क्रम में पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद पूरे सूबे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस हिंसा के कारण भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की जान चली गयी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों एवं दुकानों को निशाना बनाकर लूटा गया। जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए और कई लोगों की जाने जा चुकी है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है,बंगाल में राजनीति विद्वेष के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंसा की आड़ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस हिंसा का हम सभी कड़ी निंदा करते हैं। ममता बनर्जी को तत्काल इस हिंसा को रोकना चाहिए और कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुये लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उमेश गुप्ता,लवकुश दुबे, नरेश जायसवाल, राजेश सोनकर, सुरेश मौर्या, प्रीतम केशरवानी, बाबूराम गुप्ता, अशोक सोनी, रमाशंकर सोनी, इंद्रमणि दुबे, अश्वनी गुप्ता, राकेश सोनी, अनूप जायसवाल, सुनील मोदनवाल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा के नगर पश्चिमी के महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने भी बथुआ पर अपने आवास पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed