फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The price of sago has increased by 30 rupees per kilogram over the course of a year.

Mirzapur News: सालभर में 30 रुपये किलो बढ़ा साबूदाने का दाम

Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The price of sago has increased by 30 rupees per kilogram over the course of a year.
शारदीय नवरात्र में लोगों को फलाहारी सामग्री की खरीदारी पर महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। एक वर्ष में लगभग सभी प्रकार के फलाहारी सामग्री के दामों में वृद्धि हुई है। साबूदाने के दाम में एक वर्ष में 30 रुपये किलो तक का इजाफा हुआ है। दुकानदार कृष्णा कसौधन ने बताया कि साबूदाना साै रुपये किलो बिक रहा है। पिछले साल 70 रुपये था।
विज्ञापन

फलाहारी सामग्री के विक्रेता रामचंद अग्रहरि ने बताया कि कुट्टू का आटा 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पिछले वर्ष इसका दाम 100 रुपये प्रति किलो था।तीना का चावल 130 से बढ़कर 230 रुपये हो गया है। सिंघाड़े का दाम 130 से बढ़कर 190 रुपये हो गया है। छुआरा 180 से बढ़कर 240 रुपये किलो बिक रहा है। किशमिश की बिक्री 380 की जगह पर 500 रुपये प्रति किलो हो रही है। बादाम 850 के बजाए 1220 रुपये बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed