फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The President has a deep connection with Vindhyachal, he is aware of the street

राष्ट्रपति का विंध्याचल से है गहरा नाता, गली-गली की है इनको जानकारी

Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The President has a deep connection with Vindhyachal, he is aware of the street
विंध्याचल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का विंध्याचल से गहरा नाता जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपति विंध्याचल की प्रत्येक गलियों की अच्छी जानकारी रखते हैं। इतना ही नहीं वे विंध्याचल के नामचीन चेहरों को को भी भलिभांति जानते व पहंचानते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का ताज मिलने से पहले वे आरएसएस के पदाधिकारी भी रहे। विंध्याचल में तकरीबन 15 वर्षों तक उनका जीवन गुजरा। उनका सबसे पसंदीदा निवास मां विंध्यवासिनी मंदिर के ठीक बगल में स्थित खत्री धर्मशाला रहा। विंध्याचल आने पर वे यही पर ठहरते रहे। एक बरामदे में बैठकर वे पूजा-पाठ के साथ ही मां विंध्यवासिनी की साधना करते थे। राष्ट्रपति पूड़ी-सब्जी, जलेबी व दही के शौकीन भी थे।
विज्ञापन

फतेहपुरी मिष्ठान के संचालक लोकतंत्र सेनानी रहे स्वर्गीय विंध्यवासिनी प्रसाद से उनका गहरा नाता रहा है। जब-जब विंध्याचल में उनका आगमन हुआ करता था तो विंध्याचल के निवासी दीपू पाठक के द्वारा उनको मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ ही उनके दिनचर्या की जो भी जरूरत होती थी वह पूरा करते रहे। लेकिन विगत वर्ष पूर्व दीपू पाठक कैंसर से पीड़ित होकर स्वर्गवासी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed