फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The philosophy of the mother Vindhyavasini

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़े

Tue, 07 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The philosophy of the mother Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मंदिर पहुंचे आस्थावानों ने श्रद्धा भाव से शीश नवा कर मंगल कामना की। मंदिर में जनेऊ व मुंडन संस्कार का दौर चलता रहा। मंदिर के गुंबद और हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सोमवार की भोर से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा, लाचीदाना-कपूर और प्रसाद लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन


 विंध्य की गलियों में कतार से प्रसाद लिए कतार में खड़े श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े जा रहे थे। जगत जननी का दर्शन के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं की मंदिरों में जाकर मत्था टेक कर सुख समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल मंदिर की छत पर जहां एक ओर जनेऊ और मुंडन संस्कार कराने वालों का तांता लगा रहा, वहीं जगह जगह आसन पर बैठ कर साधक वैदिक मंत्रोच्चार बीच साधना करने में तल्लीन दिखे। तल्ख धूप की परवाह किए बगैर श्रद्धालु विंध्यधाम में शीश झुकाने के बाद अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजा देवी के पावन दरबार में जाकर शीश झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed