फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The PGT exam will be held at 12 centers, with 5,000 candidates participating.

Mirzapur News: 12 केंद्रों पर होगी पीजीटी, शामिल होंगे 5000 परीक्षार्थी

Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The PGT exam will be held at 12 centers, with 5,000 candidates participating.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में नौ और 10 मई को दो पालियों में होने वाली पीजीटी की परीक्षा में करीब 5000 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्राध्यक्षों की बैठक में उनको परीक्षा संबंधी निर्देश दिया गया। दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा के लिए पूर्ण विवरण दिया गया। एडीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि नौ और 10 मई को जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

सुबह की पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने अन्य जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जीडी बिनानी के प्राचार्य प्रो. एके सिंह, जीआईसी के जयसिंह, राजस्थान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कनौजिया, एएसजे के प्रधानाचार्य राधाकांत तिवारी, आर्यकन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य रीता वर्मा सहित अन्य केंद्राध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed